पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लोगों से 25 हजार रुपये मांगे जाने की खबर है। मंत्री ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी संदेश जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।
पश्चिम बंगाल के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन का व्हाट्सएप अकाउंट कथित रूप से हैक कर लिया गया। हैकरों ने उनके नंबर से परिचित लोगों को संदेश भेजकर तत्काल 25 हजार रुपये की मांग की। मामले की जानकारी मिलते ही मंत्री
विज्ञापन
ने अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और लोगों को सतर्क रहने की अपील की।
मंत्री के नंबर से कैसे हुई ठगी?
जानकारी के अनुसार, मंत्री के व्हाट्सएप नंबर से एक व्यक्ति को संदेश भेजा गया कि यूपीआई काम नहीं कर रहा है और तत्काल पैसों की जरूरत है। जब सामने वाले ने रकम पूछी तो 25 हजार रुपये मांगे गए। इसके साथ एक क्यूआर कोड भी भेजा गया। संबंधित व्यक्ति ने इतनी राशि भेजने में असमर्थता जताई तो हैकर ने कम से कम दो हजार रुपये भेजने का आग्रह किया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने क्या कहा?
घटना का पता चलते ही दीपक बर्मन ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि यदि उनके नंबर से किसी को पैसे मांगने का संदेश मिले तो उस पर भरोसा न करें और कोई भी भुगतान न करें। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
राशि वापस मिलने की संभावना कब?
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हाल ही में राज्य के सभी थानों में साइबर हेल्प डेस्क शुरू किए हैं, ताकि साइबर ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो सके। पुलिस का कहना है कि ऐसी घटनाओं में जितनी जल्दी राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज होती है, ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना उतनी ही बढ़ जाती है।