नेताओं द्वारा आम लोगों से बदतमीजी के मामले आए दिन सामने आते ही रहता है। ताजा मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री रबिंद्रनाथ घोष ने बैंक कर्मचारी से बदतमीजी की है।
दरअसल बैंक में ग्राहकों को हो रही असुविधाओं की शिकायतों पर मंत्री बैंक पहुंचे थे। जहां बैंक कर्मचारी से उनकी बहस शुरू हो गई। इस दौरान रबिंद्रनाथ ने कर्मचारी को थप्पड़ मारने की भी धमकी दे डाली।
वीडियो में उन्हें साफ तौर पर कर्मचारी से बहस करते और लोगों को हो रही असुविधाओं पर बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
देखें वीडियो:
#WATCH Cooch Behar: WB Minister Rabindranath Ghosh shouts at bank employee, says 'thappad padega' after people complained of inconvenience. pic.twitter.com/mc6xY3EbDt— ANI (@ANI) September 15, 2017