फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'क्या बंगाल में तालिबान राज है?' मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में CPIM का ममता सरकार पर निशाना

Mon, 13 Oct 2025 08:48 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि 'कॉलेजों को अंधेरा होने के बाद लड़कियों को बाहर निकलने से रोकना चाहिए। खुद लड़कियों को भी रात में बाहर जाने से बचना चाहिए।'
विज्ञापन
दुर्गापुर केस पर CM ममता का बयान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में ममता बनर्जी सरकार निशाने पर है। सीपीआईएम के बंगाल महासचिव मोहम्मद सलीम ने बंगाल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'क्या पश्चिम बंगाल में तालिबान शासन है? जहां महिलाएं रात में आजादी से घूम भी नहीं सकतीं..वे नौकरी के लिए बाहर नहीं जा सकतीं।'
विज्ञापन


ममता बनर्जी के बयान पर सीपीआईएम का तीखा पलटवार
सीपीआईएम नेता ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल पुलिस ने जांच पूरी तरह से ठप कर दी है, अपराधियों को बचाया जा रहा है। सरकार की मानसिकता और विचार राजा राम मोहन राय और विद्या सागर की विचारधारा से बिल्कुल उलट हैं, स्त्री-पुरुष समान हैं, क्या ममता सरकार इसे स्वीकार करती है या नहीं? पश्चिम बंगाल में इस समय हर उम्र की महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। बंगाल में पुलिस और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।' सीपीआईएम नेता का यह बयान बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस बयान के बाद सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि कॉलेजों को अंधेरा होने के बाद लड़कियों को बाहर निकलने से रोकना चाहिए। खुद लड़कियों को भी रात में बाहर जाने से बचना चाहिए। 

ममता बनर्जी ने छात्रा के देर रात हॉस्टल से बाहर निकलने पर उठाए थे सवाल
ममता बनर्जी ने MBBS छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले पर कहा, 'बंगाल में जीरो टॉलरेंस है, हम यहां इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते हैं। मैं बाहर से यहां पढ़ने आने वाले छात्रों से भी अनुरोध करती हूं कि वे रात में बाहर न जाएं। निजी कॉलेज का भी एक दायित्व है कि छात्रों का ध्यान रखें। घटना निंदनीय है लेकिन जो लोग हॉस्टल में रहते हैं, उनका एक सिस्टम होता है। मैंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।' ममता बनर्जी ने कहा, 'वह (पीड़िता) एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। इसकी जिम्मेदारी किसकी है? वह रात के 12:30 बजे कैसे बाहर आई? लड़कियों को रात में (कॉलेज से) बाहर नहीं जाने देना चाहिए। उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी। वहां जंगल है। पुलिस सभी लोगों की तलाशी ले रही है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Bengal: 'फतवा जारी कर दें कि लड़कियां घर से बाहर...', CM ममता पर बरसे आरजी कर मामले की पीड़िता के पिता
विज्ञापन


ओडिशा राज्य महिला आयोग पीड़ित परिजनों से करेगा मुलाकात
ओडिशा राज्य महिला आयोग के सदस्य भी आज पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करेगा। ओडिशा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सोवाना मोहंती ने कहा, 'मैं पीड़िता का हालचाल जानने और उसके माता-पिता से मिलने जा रही हूं। मैं ओडिशा में उसके इलाज, उसकी मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक जांच उचित तरीके से हुई हैं या नहीं, इस बारे में जानकारी लूंगी। मैं सरकार को रिपोर्ट दूंगी। गिरफ्तार लोगों और मामले की तेजी से सुनवाई के लिए क्या किया जा रहा है और एक आरोपी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? इस बारे में भी सवाल करेंगे। हम मांग करते हैं कि पीड़िता को न्याय मिले।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें