बंगाल के सिलीगुड़ी शहर में एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसने शव को दो टुकड़ों में काटने के बाद उसे बोरे में भरा और नहर में फेंक दिया। पति ने आरोप स्वीकार भी कर लिया है। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पत्नी के लापता होने के 10 दिन बाद पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने यह बात स्वीकार की। अपनी पत्नी रेणुका खातून के विवाहेत्तर संबंध में होने के शक में मोहम्मद अंसारुल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला घोंटकर शव के दो टुकड़े कर दिए।
पुलिस ने पति के कथित कबूलनामे के हवाले से दावा किया कि सिर और धड़ को दो अलग-अलग बोरों में रखा गया था और महानंदा नहर में डुबो दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से शवों का पता लगाने और निकालने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली में श्रद्धा वॉकर की हत्या और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा उनके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया गया था। वहीं, पिछले साल नवंबर में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में भी एक व्यक्ति की हत्या कर उसके बेटे और पत्नी ने शव को छह टुकड़ों में काट दिया था।