फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फिर ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी

Sat, 25 Mar 2023 06:05 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि जयंत सरदार (29 वर्षीय) का शव शनिवार सुबह मजदिया स्टेशन में रेलवे पटरियों के पास मिला, जबकि उसकी पत्नी दीपाली (25 वर्षीय) कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया कुठीपारा में अपने घर में मृत पाई गई।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला रेतकर कथित तौर पर हत्या की और फिर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जयंत सरदार (29 वर्षीय) का शव शनिवार सुबह मजदिया स्टेशन में रेलवे पटरियों के पास मिला, जबकि उसकी पत्नी दीपाली (25 वर्षीय) कृष्णागंज थाना क्षेत्र के मजदिया कुठीपारा में अपने घर में मृत पाई गई। उन्होंने बताया कि दीपाली के हाथ और पैर बंधे हुए थे और धारदार हथियार से गला रेता गया था। 

यह भी पढ़ें: नियुक्ति : पूर्वोत्तर सीमा रेल निर्माण विभाग के नए महाप्रबंधक बने सुनील कुमार, संभाला कार्यभार
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पति के साथ लगातार झगड़े के बाद दीपाली अपने माता-पिता के साथ रहने लगी थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात जयंत दीपाली के माता-पिता के घर गया और उसे ससुराल वापस लौटने को कहा। वे सुबह करीब 11 बजे घर से निकले और शनिवार सुबह उनके शव मिले।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि जयंत ने अपनी जान देने से पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। दंपति के परिवार में दो बच्चे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें