फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: लोकनाथ चटर्जी बोले- पंचायत हिंसा पर भाजपा ने बनाया कंट्रोल रूम, लीगल सेल करेगी मदद

Tue, 11 Jul 2023 11:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

भाजपा लीगल सेल के प्रभारी लोकनाथ चटर्जी ने बताया कि भाजपा लीगल सेल ने लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसमें जो भी शिकायत आएंगी, भाजपा लीगल सेल की टीम पूरी कोशिश करेगी कि उनकी मदद कर सकें।
विज्ञापन
भाजपा लीगल सेल के प्रभारी लोकनाथ चटर्जी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पंचायत हिंसा को देखते हुए भाजपा की लीगल सेल ने एक कंट्रोल रूप बनाया है। पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी तरह से हिंसा से पीड़ित आम लोग इसमें जानकीर दे सकते हैं। इसके लिए लीगल सेल ने फोन नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है। भाजपा लीगल सेल के प्रभारी लोकनाथ चटर्जी ने एक पत्रकार सम्मेलन में यह जानकारी दी।

विज्ञापन


लोकनाथ ने बताया कि भाजपा लीगल सेल ने लोगों की मदद के लिए यह कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसमें जो भी शिकायत आएंगी, भाजपा लीगल सेल की टीम पूरी कोशिश करेगी कि उनकी मदद कर सकें। उन्होंने कहा, सभी नागरिक जो पंचायत-2023 चुनाव बाद हिंसा के शिकार हैं, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपनी शिकायतें दर्ज कराने के अलावा, पंचायत 2023 चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं का विवरण और विवरण पूरे विवरण के साथ भाजपा के कंट्रोल रूप में भी शिकायत भेज सकते हैं। लोकनाथ कहते हैं, मकसद केवल एक ही है कि कोई खुद को असहाय नहाीं समझे और सबको न्याय मिल सके।

लोकनाथ ने कहा कि भाजपा लीगल टीम को पूरा भरोसा है कि प्रदेश में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो केवल इसलिए शिकायत नहीं करते क्योंकि उनका कोई साथ नहीं देता। उन्होंने कहा कि जिस तरह की हिंसा इस चुनाव में हुई है, उसने लोकतंत्र को कलंकित कर दिया है। भाजपा लीगल सेल की पूरी टीम इस वक्त पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें