फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: ममता बनर्जी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कहा- लोग रहें सतर्क

Sun, 28 Dec 2025 08:02 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करता था। गिरोह लोगों को बिना सिबिल स्कोर के ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देता था और फिर ठगी करता था। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग पर बरसीं सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल पुलिस ने रविवार को ऋण दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने आम लोगों को भी सतर्क किया है। यह गिरोह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर लोगों से ठगी कर रहा था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जालसाज फेसबुक और व्हाट्सएप पर विज्ञापन और वीडियो फैला रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार की योजना के तहत बिना सिबिल (CIBIL) स्कोर के तुरंत ऋण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ECI: चुनाव आयोग ने अनमैप्ड वोटर्स की सुनवाई रोकी, मतदाता सूची में तकनीकी दिक्कत को बताया वजह

पुलिस के मुताबिक, ठग लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या एप डाउनलोड करने का लालच देते हैं। इसके बाद उनसे आधार, पैन, बैंक विवरण और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगते हैं। कुछ मामलों में कर्ज देने के नाम पर लोगों से अग्रिम शुल्क भी वसूला जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, पैसे मिलते ही ठग पीड़ित से सारा संपर्क तोड़कर गायब हो जाते है।
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह फर्जी योजना है। मुख्यमंत्री या राज्य सरकार ने ऐसी कोई ऋण योजना शुरू नहीं की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें। 

ये भी पढ़ें: Messi Event Controversy: कोर्ट ने आयोजक शताद्रु दत्ता की हिरासत बढ़ाई, जमानत याचिका खारिज की

विज्ञापन


पुलिस ने कहा, अगर कोई इस ठगी का शिकार हुआ है, तो वह साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है या राज्य के साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें