फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: लाइसेंस खत्म होने की वजह से CM ममता का हेलीकॉप्टर रुका; ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस किया गया जारी

Tue, 25 Nov 2025 04:47 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के बनगांव में एक रैली को संबोधित करने के लिए रवाना होने वाली थी। लेकिन आखिरी वक्त पर पता चला की जो हेलीकॉप्टर उन्हें यात्रा के लिए मंगवाया गया था उसका लाइसेंस खत्म है। जिसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से बनगांव जाना पड़ा। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के एक जनसभा के लिए रवाना होने के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मंगलवार को एक राजनीतिक रैली के लिए बनगांव जाने वाली हेलीकॉप्टर यात्रा रद्द कर दी गई, क्योंकि अधिकारियों को पता चला कि यात्रा के लिए दिया गया हेलीकॉप्टर खत्म हुए लाइसेंस के साथ चल रहा था। इसके बाद सीएम ममता बनर्जी को सड़क मार्ग से लगभग 104 किलोमीटर दूर उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव जाना पड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SIR: सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ निकाला मार्च, चांदपारा से मतुआ-हार्टलैंड ठाकुरनगर तक विरोध-प्रदर्शन

छह महीने से नहीं हुआ था इस्तेमाल हेलीकॉप्टर
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर लगभग छह महीने से सीएम के इस्तेमाल में नहीं था। सोमवार को इसका अनिवार्य ट्रायल उड़ान पूरा हुआ था। लेकिन ट्रायल से पहले दस्तावेजों की जांच के दौरान लाइसेंस की समाप्ति तिथि की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर यह गंभीर चूक अधिकारियों की जांच में सामने आई। 
विज्ञापन


लापरवाही पर नाराज हुईं सीएम ममता बनर्जी
मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'लाइसेंस खत्म होने की जानकारी तुरंत मिल जानी चाहिए थी। लेकिन दस्तावेज चेक किए बिना ट्रायल फ्लाइट की अनुमति देना गंभीर लापरवाही है। यह चूक सोमवार की जांच में नहीं दिखी, लेकिन मंगलवार सुबह पकड़ में आई।' सीएम ऑफिस के सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी इस लापरवाही से बेहद नाराज हुईं। सीएमओ के एक अधिकारी ने कहा, 'वीवीआईपी मूवमेंट में ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने पूरी रिपोर्ट मांगी है।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: 'मुख्यमंत्री को लेकर भ्रम पर कांग्रेस हाईकमान को लगाना होगा पूर्ण विराम', CM सिद्धारमैया की दो टूक

हेलीकॉप्टर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस
फिलहाल इस मामले में राज्य सरकार ने हेलीकॉप्टर ऑपरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि यह लापरवाही कैसे हुई और समय पर इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें