फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: राज्यसभा की पांचवीं सीट के लिए वाममोर्चा को मिला कांग्रेस से समर्थन

Wed, 11 Mar 2020 11:08 PM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।
विज्ञापन
Rajya Sabha - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर कलकत्ता हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील और कोलकाता नगर निगम के पूर्व मेयर विकास रंजन भट्टाचार्य वाममोर्चा और कांग्रेस के साझा उम्मीदवार होंगे। वह बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दायर करेंगे। महीने भर तक चली खींचतान के बाद कांग्रेस ने वाममोर्चा उम्मीदवार को समर्थन देने पर हामी भर दी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों की जो स्थिति है उसे देखते हुए पांच में से चार सीटों पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय है। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पांचवीं सीट पर पेंच फंसा था। समीकरण ऐसे थे कि कांग्रेस या वाममोर्चा में से कोई भी अकेले अपने बूते यह सीट नहीं जीत सकता था।

इससे पहले कांग्रेस के कई नेता तृणमूल कांग्रेस के समर्थन से यह सीट जीत चुके हैं। राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को पहली प्राथमिकता के 49 वोटों की जरूरत होगी। अब महीने भर से चली रस्साकशी के बाद वाममोर्चा और कांग्रेस में तालमेल पर सहमति बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें