फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Law College Case: लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला, अनिश्चितकाल के लिए कक्षाएं स्थगित

Mon, 30 Jun 2025 07:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata Law College Case: पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद एसआईटी जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने सबूतों के मिटाए जाने के डर से कॉलेज के कई हिस्सों को सील कर दिया है। अब कॉलेज प्रशासन ने सभी कक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
लॉ कॉलेज में दरिंदगी के बाद प्रशासन का फैसला - फोटो : X @BJP4Bengal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी कक्षाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। यह फैसला कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की तरफ से लिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने 29 जून को एक नोटिस जारी करते हुए कहा, 'साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज की सभी बीए एलएलबी और एलएलएम (सामान्य और ऑनर्स) की कक्षाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी। कॉलेज का परिसर छात्रों के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - CJI: 'कोलकाता दुष्कर्म मामले का संज्ञान लें, सीबीआई को सौंपी जाए जांच', याचिका में सीजेआई गवई से आग्रह

पुलिस ने कॉलेज के कुछ हिस्सों को किया सील
इस घटना की जांच कोलकाता पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने कॉलेज के कुछ हिस्सों को सील कर दिया है, जिसमें गार्ड रूम, यूनियन रूम, एक वॉशरूम और कॉलेज का एक गेट शामिल हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया, 'इन्हीं जगहों पर तीनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, इसलिए हमने इन्हें सील किया है।'
विज्ञापन


अब तक कितनी गिरफ्तारियां?
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (पूर्व छात्र), दो अन्य छात्र और एक सुरक्षा गार्ड शामिल है। इस वारदात के बाद से छात्रों और अभिभावकों में गहरा रोष है। कॉलेज के अस्थायी बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है, लेकिन सुरक्षा और जांच को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Kolkata Case: पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी, पुलिस बोली- कई दिन से दुष्कर्म की रच रहे थे साजिश

पहले भी छात्रा को परेशान कर चुके थे आरोपी
कोलकाता के लॉ कालेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच नौ सदस्यीय एसआईटी कर रही है। एसआईटी को पता चला है कि तीन आरोपियों मनोजीत मिश्रा, प्रतिम मुखर्जी और जैब अहमद का कॉलेज की छात्राओं को परेशान करते रहते थे। वे कई दिनों से पीड़िता को निशाना बनाने की साजिश कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें