फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: हरियाणा का युवक कोलकाता में गिरफ्तार, जाली कागजात से अमेरिकन वीजा बनवाने पहुंचा था

Sat, 20 Aug 2022 10:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

दूतावास के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही और यह जानने की कोशिश कर रही है कि जाली दस्तावेज उसने किसकी मदद से बनवाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाली कागजात से अमेरिकन वीजा बनवाने पहुंचे हरियाणा के युवक को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान हरियाणा के यमुनानगर जिला निवासी दलजीत सिंह के रूप में हुई है। कोलकाता के शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार की बताई जा रही है। युवक यहां स्थित यूएस वाणिज्य दूतावास में वीजा के लिए पहुंचा था।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, यहां स्थित यूएस दूतावास के अधिकारी ने शेक्सपीयर सरणी थाने में इसकी शिकायत की। इसमें बताया गया कि दलजीत सिंह नामक युवक गुरुवार को दूतावास में वीजा के लिए आया है। इंटरव्यू के पहले उसके द्वारा जमा कराए गए कागजातों की जांच की गई तो उनमें से कुछ कागजात जाली पाए गए। दलजीत से वीजा से संबंधित अधिकारियों ने जब इस बारे में पूछताछ की तो वह कुछ भी सही जवाब नहीं दे पाया। 

इसके बाद दूतावास के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही और यह जानने की कोशिश कर रही है कि जाली दस्तावेज उसने किसकी मदद से बनवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें