फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal DA Arrears: बंगाल सरकार ने डीए भुगतान आदेश में किया संशोधन, एक बार में ही मिलेगा करीब 48 माह का भत्ता

Sun, 29 Mar 2026 12:25 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले महंगाई भत्ता (डीए) को लेकर बढ़ती राजनीति के बीच ममता सरकार ने बड़ा एलान किया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब ममता सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2016-2019 का पूरा बकाया डीए एक साथ देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा में अब एक महीने से भी कम का समय शेष रह गया है। ऐसे में राज्यभर में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की महंगाई भत्ता (डीए) को लेकर तेज हो रही राजनीति के बीच बंगाल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने फैसला किया है कि बकाया महंगाई भत्ता (डीए) अब एक ही बार में दिया जाएगा, जबकि पहले इसे दो किस्तों में देने की बात कही गई थी। एक अधिकारी के अनुसार, यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद लिया गया है, जो फरवरी में आया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया संकट: ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; जंग और भड़कने का खतरा बढ़ा

कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह कर्मचारियों का बकाया डीए जल्द से जल्द चुका दे। इसके बाद सरकार ने पहले 13 मार्च को आदेश जारी कर कहा था कि भुगतान मार्च से शुरू होगा और दो हिस्सों में दिया जाएगा। लेकिन अब उस फैसले में बदलाव करते हुए सरकार ने तय किया है कि पूरा पैसा एक साथ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया में युद्ध का एक महीना: ईरान को कितना नुकसान, अमेरिका की कैसे फंसी जान? जानें हर हफ्ते का घटनाक्रम

कब और कितना बकाया डीए जारी होगा?
सरकार अब जनवरी 2016 से दिसंबर 2019 तक का पूरा बकाया डीए 31 मार्च तक जारी करेगी। इसका फायदा वर्तमान कर्मचारियों, पेंशनधारकों और परिवार पेंशन पाने वालों सभी को मिलेगा। इस फैसले से लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से अपने बकाया भत्ते का इंतजार कर रहे थे।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें