फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मां आहार, बीएसएफ को जमीन और खाते में ₹3000, CM शुभेंदु ने तीसरी कैबिनेट बैठक में लिए कई अहम फैसले

Wed, 03 Jun 2026 07:28 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले हुए। 'मां कैंटीन' का नाम बदलकर 'मां आहार' किया गया। अन्नपूर्णा योजना की राशि जारी हुई और बंगाल दिवस की तारीख बदली गई। इसके साथ ही सीमा सुरक्षा और रेलवे के लिए जमीन देने की मंजूरी भी मिली।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल के सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालने के बाद भाजपा सरकार ने बुधवार को अपनी तीसरी कैबिनेट बैठक की। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


मां कैंटीन योजना का नाम बदला
पिछली सरकार ने कोरोना काल में मां कैंटीन शुरू की थी। यहां पांच रुपये में भोजन मिलता था। कैबिनेट ने फैसला किया है कि यह योजना जारी रहेगी, लेकिन इस योजना का नाम बदलकर मां आहार होगा। कैबिनेट सदस्य दिलीप घोष और अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि अब पहले से ज्यादा जगहों पर पांच रुपये में खाना मिलेगा। पहले यह सुविधा 390 जगहों पर थी, जिसे बढ़ाकर अब 500 केंद्र कर दिया गया है। यानी 110 नए केंद्र खुलेंगे।

ये भी पढ़ें: शिक्षक भर्ती घोटाला: अभिषेक बनर्जी को ईडी का समन, 15 जून को पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन


अन्नपूर्णा योजना की पहली किस्त जारी
मुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा योजना को लेकर भी बड़ी घोषणा की। बुधवार को 28,25,769 लोगों के खातों में इस योजना का पैसा भेजा गया। शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि अब आवेदकों को फॉर्म की जांच के बाद ही पैसा मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों ने पांच महिलाओं को 3,000-3,000 रुपये के चेक भी सौंपे।

20 जून को मनाया जाएगा बंगाल दिवस
सरकार ने पश्चिम बंगाल दिवस की तारीख में भी बदलाव किया है। अब यह पोइला बैसाख के बजाय 20 जून को मनाया जाएगा। दिलीप घोष ने बताया कि छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी नई मूर्ति लगाई जाएगी। इसके लिए जगह का चयन जल्द होगा।

बीएसएफ को सौंपी गई 31.905 एकड़ जमीन
इस बैठक में सीमा सुरक्षा को लेकर भी कई अहम फैसला हुआ। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ (BSF) को नौ जगहों पर 31.905 एकड़ जमीन दी गई है। दक्षिण दिनाजपुर में भी 11 जगहों पर बाड़ लगाने के लिए 12.721 एकड़ जमीन ट्रांसफर की गई है। इसके अलावा, सुरजीत नाथ मित्रा को पश्चिम बंगाल का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Asia Crisis: कुवैत हवाई अड्डे पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; दूतावास ने की पुष्टि

रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन की मंजूरी
रेलवे प्रोजेक्ट्स के लिए नागराकाटा में जमीन देने की मंजूरी मिली है। सेवक-रंगपुर ब्रॉड गेज लाइन के लिए भी निजी जमीन रेलवे को दी जाएगी। सरकार ने सीवेज कर्मचारी की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनकी मृत्यु या विकलांगता पर मिलने वाले मुआवजे को बढ़ा दिया है। एससी, एसटी और ओबीसी विकास निगम में 354 नए पद बनाए जाएंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री के कार्यकारी सहायकों का वेतन 18,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें