फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पंचायत चुनाव से एक दिन पहले मुर्शिदाबाद पहुंचे राज्यपाल, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक

Fri, 07 Jul 2023 12:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल शुक्रवार की सुबह ट्रेन से बेरहामपुर में जिला मुख्यालय पहुंचे और कोलकाता वापस जाने से पहले कई और जगहों का दौरा करने की उम्मीद है। बोस डोमकल, खारग्राम, नवग्राम और बेलडांगा भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
बंगाल के राज्यपाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस शुक्रवार को मुर्शिदाबाद पहुंचकर वहां हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होंने यह दौरा राज्य में पंचायत चुनाव से ठीक एक दिन पहले किया है। जिला अधिकारी के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार की दोपहर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार की सुबह ट्रेन से बेरहामपुर में जिला मुख्यालय पहुंचे और कोलकाता वापस जाने से पहले कई और जगहों का दौरा करने की उम्मीद है। बोस डोमकल, खारग्राम, नवग्राम और बेलडांगा भी जा सकते हैं। इन स्थानों में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टियों के बीच हिंसा हुई थी। 

एक अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के रन्निनगर में ताजा हिंसा के मामले दर्ज किए गए। इससे पहले बोस ने दक्षिण 24 परगना के भांगर, कैनिंग और बसंती का दौरा किया था। वह कूचबिहार के हिंसाग्रस्त इलाकों में भी गए थे। उन्होंने गुरुवार को राज्य के चुनाव आयुक्त राजीव सिंहा पर पंचायत चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी नहीं निभाने का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फेरेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने  सिंहा से यह सुनिश्चित करने को कहा कि शनिवार को चुनाव के दौरान लोगों की जान सुरक्षित रहे। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने आमलोगों की शिकायतों दूर करने के लिए राजभवन में 'पीस होम' खोला है। बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर हो रहे हिंसा में अबतक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होने वाला है और परिणाम 11 जुलाई को निकलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें