फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस दूसरे दलों को दरकिनार कर रही: राज्यपाल

Tue, 07 Jul 2020 03:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने सत्ताधारी पार्टी पर दूसरे राजनीतिक दलों को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। धनकड़ ने सोमवार को कहा कि मैंने यह देखा है कि पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस द्वारा राजनीतिक माहौल पर कब्जा किया जा रहा है। जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। यह लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि वह यह सुनिश्चित करे कि विपक्षी दलों को भी उचित स्थान मिले। हाल ही में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद राज्यपाल ने यह टिप्पणी की है।  

धनकड़ ने कहा, कुछ दिन पहले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी मुझसे मिले थे और उन्होंने इसको लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने चक्रवात अम्फान के दौरान राहत वितरण में भारी भ्रष्टाचार और बिगड़ी कानून और व्यवस्था पर भी चिंता जाहिर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें