फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: ममता ने ट्विटर पर किया ब्लॉक तो राज्यपाल बोले- ट्वीट्स में नहीं करता सीएम का जिक्र, पर नियम टूटे तो मुझे आगे आना पड़ेगा

Wed, 02 Feb 2022 08:44 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

धनखड़ ने कहा, "ममता ने अपने बयान में मेरे खिलाफ जो कुछ भी बोला, वह सब बेबुनियाद है। उनके पास मेरे ऊपर लगाने के लिए कई आरोप हैं। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को ममता बनर्जी की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। दरअसल, बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने दो दिन पहले कहा था कि उन्होंने राज्यपाल धनखड़ को ट्विटर से ब्लॉक कर दिया है। अब ममता के इस कदम को धनखड़ ने दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती है कि मीडिया ने सीएम से कोई सवाल नहीं किया। 
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा, "ममता ने अपने बयान में मेरे खिलाफ जो कुछ भी बोला, वह सब बेबुनियाद है। उनके पास मेरे ऊपर लगाने के लिए कई आरोप हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल हर दिन उन पर ट्वीट करते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने उन पर एक भी ट्वीट नहीं किया है।" राज्यपाल ने आगे कहा, "मेरी टेबल पर अभी कोई फाइल बाकी नहीं है। अगर सरकार का कोई मुद्दा बाकी है, तो उनकी सरकार की ओर से जवाब दिए जाने का। 

'मैं ताज से मंगाता हूं खाना, साबित करें ममता'
राज्यपाल ने आगे कहा, "ममता बनर्जी का ये बयान कि मैं हर दिन ताज बंगाल से खाना मंगाता हूं, 100 फीसदी गलत है। मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा कि वे इसे साबित करें। वे एक भी दस्तावेज या ट्वीट ऐसा दिखाएं, जहां राज्यपाल ने अपमानजनक या अन्यायपूर्ण बात कही हो।"
विज्ञापन


धनखड़ ने इसके बाद बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका प्रदर्शन लोकतांत्रिक शासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अगर पश्चिम बंगाल में सरकार का शासन कानून के तहत नहीं होगा, तो मेरा हस्तक्षेप जारी रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें