फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: राज्यपाल धनखड़ का ममता पर पलटवार, कहा- 'मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहने हैं'

Mon, 28 Jun 2021 08:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनके कद की नेता इस तरह की सनसनी पैदा करेंगी और गलत सूचना देने में शामिल होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहन रखे हैं।
विज्ञापन
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एक भ्रष्ट व्यक्ति बताया तो अब इस आरोप पर राज्यपाल ने भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनके कद की नेता इस तरह की सनसनी पैदा करेंगी और गलत सूचना देने में शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने बच्चों के दस्ताने नहीं पहन रखे हैं। उन्होंने कहा कि एक राज्य की मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए इस तरह के बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।  

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आपके राज्यपाल को चार्जशीट नहीं किया गया है। ऐसा कोई डाक्यूमेंट नहीं है। यह गलत सूचना है। मैंने हवाला चार्जशीट में किसी कोर्ट से स्टे नहीं लिया है क्योंकि यह था ही नहीं। धनखड़ ने आगे कहा कि यशवंत सिन्हा हवाला केस में चार्जशीट में थे इसलिए ममता बनर्जी को उनसे चर्चा करनी चाहिए। क्या उनको (ममता बनर्जी) जनादेश इन बातों के लिए मिला है कि सभी संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जाए। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।



जानिए क्या कहा था ममता ने
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल धनखड़ एक भ्रष्ट आदमी हैं। उनका नाम 1996 के हवाला जैन मामले के आरोप पत्र में था। केंद्र सरकार ने राज्यपाल को इस तरह से बने रहने की अनुमति क्यों दी है? बनर्जी ने कहा कि धनखड़ का उत्तर बंगाल दौरा एक राजनीतिक हथकंडा था क्योंकि वह केवल भाजपा के विधायकों और सांसदों से मिले थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने अचानक उत्तर बंगाल का दौरा क्यों किया? मुझे उत्तर बंगाल को बांटने के षड्यंत्र का आभास हो रहा है।तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह धनखड़ को हटाने के लिए केंद्र को कई पत्र लिख चुकी हैं।

बनर्जी ने कहा कि संविधान के अनुसार, मैं उनसे मिलना, उनसे बात करना और सभी शिष्टाचार का पालन करना जारी रखूंगी.. किंतु केंद्र सरकार को मेरे पत्रों के आधार पर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें