फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल को मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई; पुलिस हाई अलर्ट पर

Fri, 09 Jan 2026 01:12 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल के राज्यपाल को ईमेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ्
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जान से मारने की धमकी मिली है। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार रात को एक ईमेल के जरिए राज्यपाल को जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।  
विज्ञापन


पुलिस हाई अलर्ट पर, बढ़ाई गई राज्यपाल की सुरक्षा
राजभवन के अधिकारी ने बताया कि 'आरोपी ने ईमेल में अपना मोबाइल नंबर भी दिया है। हमने डीजीपी को सूचित कर दिया है और उनसे उस व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा है।' मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी जानकारी दी गई है। धमकी मिलने के बाद राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्यपाल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा के लिए करीब 60-70 केंद्रीय सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। 


 
राज्यपाल बोस को धमकी ऐसे समय दी गई है, जब राज्य में सियासी तूफान उठा हुआ है। 8 जनवरी को ईडी ने सत्ताधारी टीएमसी के सोशल मीडिया हेड के ठिकानों पर छापेमारी की है। सीएम ममता ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया हैं। सीएम के आरोपों पर राज्यपाल ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान में सहयोग करे। किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  JNU: 'जेएनयू राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय', नारेबाजी विवाद पर वाइस चांसलर बोलीं- कुछ पागल इसे परिभाषित नहीं करते

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें