फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'भ्रष्टाचार और हिंसा को बंगाल से खत्म करना मेरा संकल्प'; तीन साल पूरे होने पर बोले राज्यपाल बोस

Sun, 23 Nov 2025 11:31 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा है कि भ्रष्टाचार और हिंसा को बंगाल से खत्म करना उनका संकल्प है। तीन साल पूरे होने के मौके पर राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल बोस ने बच्चों के साथ वक्त गुजारा।
विज्ञापन
बंगाल के राजभवन में कार्यक्रम का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने रविवार को बंगाल राज्यपाल के रूप में तीन वर्ष पूरे किए। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार रक्तबीज और हिंसा नरकासुर जैसे हैं। जैसे मां काली ने रक्तबीज का वध किया था, वैसे ही हम भी भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। इस दौरान राजभवन में आयोजित समारोह भावनाओं और यादों से भर उठा।

विज्ञापन


तीन वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि...
स्कूली छात्रों और वंचित बच्चों के साथ केक काटते हुए राज्यपाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही सेवा के तीन वर्षों की सबसे बड़ी उपलब्धि है। बच्चों के साथ उनके सहज संवाद और हंसी-मजाक ने समारोह को गर्मजोशी से भर दिया।

'भ्रष्टाचार और हिंसा को बंगाल से खत्म करना मेरा संकल्प'
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, राज्यपाल के रूप में यह तीन वर्ष मेरे जीवन की सबसे यादगार यात्रा रहे हैं। लोगों का स्नेह, बच्चों की मुस्कान और बंगाल की संस्कृति ने मुझे गहराई से छुआ है। 'पीपुल्स गवर्नर' कहलाना मेरे लिए सम्मान ही नहीं, एक ज़िम्मेदारी भी है। भ्रष्टाचार और हिंसा को बंगाल से खत्म करना मेरा संकल्प है। राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं दिलों को जोड़ने और नयी आशा जगाने का काम जारी रखूंगा।
विज्ञापन


तीन वर्ष के कार्यकाल के महत्वपूर्ण पड़ाव, यादगार क्षण और...
इस दौरान राजभवन के सेंट्रल मार्बल हॉल में राज्यपाल ने भारतीय संग्रहालय की विशेष प्रदर्शनी 'पीपुल्स गवर्नर: ब्रिजिंग हार्ट्स, बिल्डिंग बंगाल' का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उनके तीन वर्ष के कार्यकाल के महत्वपूर्ण पड़ाव, यादगार क्षण और जनसंपर्क की कहानियों को सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करते समय भी राज्यपाल कई तस्वीरों और यादों को देखते हुए भावुक दिखे।

आर्ट प्रतियोगिता पर आधारित विशेष सत्र का आयोजन
इसके बाद उन्होंने साउथ मार्बल हॉल में 'गवर्नर’ ड्रीम टू कैनवस' आर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। औपचारिक उद्घाटन के रूप में राज्यपाल स्वयं कैनवस पर चित्र उकेरने बैठे। ब्रश चलाते हुए उन्होंने कहा कि 'कला दिलों को जोड़ती है, और यही बंगाल की असली ताकत है। आर्ट प्रतियोगिता पर आधारित एक विशेष सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, कलाकार और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें