फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल : छात्र-छात्राओं को मोटापे के प्रति जागरूकता का पाठ पढ़ाएगी सरकार

Thu, 27 Dec 2018 01:44 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में मोटापे के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के शिक्षा विभाग ने स्वस्थ जीवनशैली की अहमियत के बारे में स्कूली पाठ्यक्रम में एक अध्याय शामिल करने का फैसला किया है। यह पाठ्यक्रम प्राथमिक स्तर से शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरी धनराशि सरकार ने जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उक्त पाठ्यक्रम में मोटापा और दूसरी बीमारियां रोकने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसमें स्वस्थ खान-पान के बारे में भी बताया जाएगा। शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे अपने छात्रों को यह सिखा सकें। पाठ्यक्रम में रक्तचाप, शुगर और शरीर के वजन पर नियमित निगाह रखने की अहमियत की भी जानकारी दी जाएगी। इसका मकसद छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। तमाम स्कूलों में इस पाठ्यक्रम से संबंधित व्यवहारिक ज्ञान के लिए जरूरी उपकरण खरीदे जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें