फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से काम कर रहे कर्मियों पर सॉफ्टवेयर से नजर रख रही है पश्चिम बंगाल सरकार

Mon, 15 Jun 2020 09:03 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोलकाता
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार कोविड-19 महामारी के बीच घर से काम करने वाले अपने कर्मचारियों के कार्य की निगरानी के लिए एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य का वित्त विभाग प्रायोगिक आधार पर सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहा है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, 'अगर परिणाम संतोषजनक रहे तो हम इसका अन्य विभागों में भी इस्तेमाल करेंगे।' उन्होंने बताया कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों को यह सोचकर कार्य समय का उल्लंघन नहीं करना चाहिए कि उन पर किसी की नजर नहीं है, क्योंकि वह घर पर हैं।

अधिकारी ने बताया, 'कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर में लॉग इन करना होता है, जिससे विभाग उनके प्रदर्शन और कार्यालय के घंटों की निगरानी करने में सक्षम हो पाता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि काम में कोई बाधा न आए, क्योंकि वे घर में रहकर काम कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


बंगाल सरकार ने पिछले हफ्ते कहा था कि केवल बिना लक्षण वाले कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर कार्यालय आने की अनुमति होगी। सरकार ने आमने-सामने की बैठकों से बचने की सलाह के साथ कहा है कि अधिकारियों को इंटरकॉम, मोबाइल फोन और वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद करना चाहिए।

दिशा-निर्देशों में कहा गया था, 'हल्के बुखार, खांसी और सर्दी के लक्षणों वाले किसी भी कर्मचारी को कार्यालय में उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है और निरुद्ध क्षेत्रों में रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय नहीं आएंगे। वह घर से तब तक काम करेंगे जब तक क्षेत्र को संक्रमण-मुक्त घोषित नहीं कर दिया जाता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें