फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में आशा-आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए खुशखबरी: मानदेय में हुई बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे कितने रुपये?

Thu, 09 Jul 2026 11:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल सरकार ने आशा और आंगनवाड़ी कर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। सरकार के अनुसार बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से लागू होगा। इसके लिए राज्य बजट से राशि जारी की जाएगी। कितना मानदेय बढ़ा है, पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल सरकार ने आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) और आंगनवाड़ी कर्मियों के मासिक मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। राज्य सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए बढ़ा हुआ मानदेय तय किया है।
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय कितना बढ़ा?
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, आशा कार्यकर्ताओं के मासिक निश्चित मानदेय को बढ़ाया गया है। आशा कार्यकर्ताओं को अब हर महीने 11,250 रुपये मिलेंगे। यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2026 से लागू होगी। इसके अलावा, उन्हें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कोष से मिलने वाला मासिक प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन भी मिलता रहेगा। सरकार ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी के लिए राज्यपाल ने मंजूरी और स्वीकृति दे दी है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी राहत
महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (एडब्ल्यूडब्ल्यू) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (एडब्ल्यूएच) के अतिरिक्त मानदेय में बढ़ोतरी की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त मानदेय में 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 1 अगस्त 2026 से लागू होगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कुल 14,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा। वहीं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं के अतिरिक्त मानदेय में भी 5,000 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है। अब उन्हें कुल 11,800 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा।

किस मद से होगा भुगतान?
सरकार के आदेश के अनुसार, यह खर्च चालू वित्त वर्ष के राज्य बजट में महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्धारित मद से किया जाएगा। यह आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी किया गया है। सरकार ने कहा कि बढ़ा हुआ मानदेय सरकारी और गैर-सरकारी दोनों तरह से संचालित समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) परियोजनाओं के तहत काम करने वाले आंगनवाड़ी कर्मियों को दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ममता के लिए नई मुश्किल?: 'पार्टी के पैसे से खरीदी संपत्ति, फिर किराया दिया', ऋतब्रत ने TMC पर क्या आरोप लगाए?
विज्ञापन



नई व्यवस्था कब से लागू होगी?
आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए बढ़ा हुआ मानदेय 1 अगस्त 2026 से प्रभावी होगा।  नई व्यवस्था के तहत- 
  • आशा कार्यकर्ता: 11,250 रुपये प्रति माह
  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 14,000 रुपये प्रति माह
  • आंगनवाड़ी सहायिका: 11,800 रुपये प्रति माह

सरकार ने कहा है कि इसके लिए जरूरी धनराशि उचित समय पर जारी कर दी जाएगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें