फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम पर लगाई रोक

Tue, 05 Sep 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला, टीम डिजिटल
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल सरकार ने उस ऑडिटोरियम की बुकिंग कैंसिल कर दी है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रमुख मोहन भागवत भाषण देते वाले थे। कार्यक्रम के आयोजकों को ऑडिटोरियम की बुकिंग के कैंसिल होने की जानकारी मौखिक तौर पर ही दी गई।
विज्ञापन


महाजाति सदन, कोलकाता का एक प्रमुख ऑडिटोरियम है। सदन के प्रशासन ने उस बुकिंग को कैंसिल कर दिया है जिसमें अक्टूबर में होने वाले एक कार्यक्रम में मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।

इसी साल जनवरी में कोलकाता पुलिस ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को शहर में रैली करने से भी रोक दिया था। पुलिस ने इस रैली को रद्द करने के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। हालांकि कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहन भागवत को कोलकाता ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली करने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आरएसएस की समन्वय बैठकः प्रचारक बोले मोदी से जनता खुश, लेकिन मंत्री-सांसदों से खफा

वहीं दिसम्बर 2014 में विश्व हिंदू परिषद की रैली को भी परेड ग्राउंड में करने से पुलिस ने रोक दिया था। यहां भी मोहन भागवत भाषण देने वाले थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें