पश्चिम बंगाल के पूर्व मिदनापुर में एक 17 साल की लड़की ने जिला स्तर के अधिकारियों से आत्महत्या करने की इजाजत मांगी है। पुलिस का कहना है कि शादी का झांसा देकर लड़की के साथ एक शख्स ने बलात्कार किया था। जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई है।
सताहत पुलिस स्टेशन के इंजार्च ऑफिसर जलेश्वर तिवारी ने कहा- हमें जिला न्यायाधीश के जन शिकायत सेल से सूचना मिली है कि एक लड़की ने आत्महत्या की इजाजत मांगी है क्योंकि उसी के गांव के एक शख्स ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया था। उसका मानना है कि एक अविवाहित मां के तौर पर जिंदा रहना उसके लिए काफी मुश्किल होगा।
पीड़िता की मां का कहना है कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। वहीं आरोपी के पैरेंट्स जो पहले शादी के लिए तैयार हो गए थे वो अब इस शादी का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में एक केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पीड़िता से पश्चिम बंगाल के मानवाधिकार आयोग की टीम ने उसके घर पर मुलाकात की थी। जिसमें उसके परिवार और दोस्तों से बातचीत की गई थी।