फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : माथाभांगा सीट से टीएमसी उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला, भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Fri, 09 Apr 2021 08:36 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • टीएमसी उम्मीदवार गिरिंद्र नाथ बर्मन की गाड़ी पर हमला
  • टीएमसी उम्मीदवार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
  • चुनाव अभियान से लौट रहे गिरिंद्र नाथ पर किया हमला
विज्ञापन
टीएमसी उम्मीदवार की गाड़ी पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में अभी विधानसभा चुनाव के पांच चरणों के मतदान बाकी हैं और पार्टियां चुनाव सभाएं करने में जुटी हैं। इसी सिलसिले में अपने चुनावी अभियान से वापस लौट रहे तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार गिरिंद्र नाथ बर्मन की गाड़ी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया। 

विज्ञापन


गिरिंद्र नाथ बर्मन पश्चिम बंगाल की माथाभांगा विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं और गुरुवार शाम को वो अपने क्षेत्र में चुनावी कैंपेन कर लौट रहे थे कि तभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। 



टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा के गुंडो ने उनकी कार तोड़ दी, उनकी कार पर हमला किया और उन पर भी हमला किया। टीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि उनके सर में चोटें आई हैं और उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें