फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कई जगहों पर हिंसा, BJP प्रत्याशी-समर्थकों पर दो जगह हमले; फायरिंग

Tue, 28 Apr 2026 03:02 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कई जगह हिंसा की घटनाएं सामने आईं। भाटपाड़ा में BJP उम्मीदवार के आवास के बाहर फायरिंग में CISF जवान घायल हुआ। हुगली में सांसद के काफिले पर हमला हुआ। चुनाव आयोग ने मामले पर रिपोर्ट मांगी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
BJP-TMC के समर्थक आपस में भिड़े - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल में अंतिम चरण के प्रचार के अंतिम दिन कई जगह हिंसा हुई। उत्तर 24 परगना के भाटपाड़ा में रविवार देर रात भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह के आवास के बाहर फायरिंग हुई। इस हमले में पवन की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान योगेश शर्मा घायल हो गए। उनके पैर में गोली लगी है। निर्वाचन आयोग ने पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। प्रशासन ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है।
विज्ञापन


कई जगहों पर हुई हिंसा
रिपोर्ट के अनुसार, बैनर लगाने के दौरान तृणमूल कार्यकर्ता पर हमला होने से तनाव फैल गया। तृणमूल नेता शिकायत करने स्थानीय थाने पहुंचे, तो दोनों पक्षों के समर्थकों में झड़प हुई। इसके बार देर रात पवन के आवास के पास देसी बम फेंके गए और फायरिंग हुई। इस मामले में जगतदल थाने की पुलिस ने कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ को गिरफ्तार किया है।

एक अन्य घटनाक्रम में भाजपा ने आरोप लगाया कि हुगली के गोघाट में उसके समर्थकों पर लाठी, ईंट, रॉड और हथियारों से हमला किया गया, जिसमें 50 से अधिक घायल हो गए। 20 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा नेताओं के मुताबिक, पार्टी प्रत्याशी प्रशांत दिगार के समर्थन में प्रचार के दौरान तृणमूल के स्थानीय नेता संजय खान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


तृणमूल सांसद के काफिले पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़
वहीं, तृणमूल की महिला सांसद मिताली बाग के काफिले पर हुगली में सोमवार को भीड़ ने हमला कर दिया। सांसद और दूसरी अन्य गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। कांच के टुकड़े लगने से मिताली घायल हो गईं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तृणमूल ने हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर लाठी, ईंट और अन्य हथियारों से हमला किया। मिताली पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की रैली में शामिल होने जा रही थीं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें