फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल का सियासी रण: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग की बड़ी तैयारी, 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक तैनात

Sat, 25 Apr 2026 03:34 PM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, कोलकाता

सार

चुनाव आयोग ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे। साथ ही, डायमंड हार्बर में लापरवाही के आरोप में एडिशनल एसपी सहित पांच पुलिस अफसरों को निलंबित कर सख्त संदेश दिया है। 
 
विज्ञापन
भारतीय चुनाव आयोग - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। आयोग ने शनिवार को घोषणा की कि 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सभी 11 नए पुलिस पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से बुलाए गए हैं। इनका मुख्य कार्य दूसरे चरण की चुनावी प्रक्रिया को पूरी तरह सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना है।

हिंसा रोकने के लिए आयोग का सख्त रुख
प्रशासन इस बार सुरक्षा में रत्ती भर भी ढिलाई नहीं बरतना चाहता। न्यूज एजेंसी आईएएनएस को एक अधिकारी ने बताया, 'आयोग का लक्ष्य दूसरे चरण में तनाव की किसी भी संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है। यही कारण है कि पुलिस पर्यवेक्षक की संख्या में इजाफा किया गया है। हालांकि 23 अप्रैल को हुए पहले चरण के मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे, लेकिन फिर भी छिटपुट हिंसा और तनाव की कुछ घटनाएं सामने आई थीं। निर्वाचन आयोग दूसरे चरण में ऐसी किसी भी घटना की पुनरावृत्ति नहीं चाहता।'
विज्ञापन


इन 11 अतिरिक्त अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही, पश्चिम बंगाल में तैनात कुल पुलिस पर्यवेक्षकों की संख्या अब बढ़कर 95 हो गई है। आयोग ने शुरुआत में इस चुनाव के लिए 84 पर्यवेक्षक तैनात किए थे। अब इस संख्या को और बढ़ा दिया गया है। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है। वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इन बाहरी राज्यों से आए अधिकारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी राज्य पुलिस को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: शीश महल 2.0: 'AAP का मतलब है आलीशान आदमी पार्टी', मंत्री प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, 5 निलंबित
इसके इतर, चुनाव आयोग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पांच पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के भी आदेश दिए गए हैं। निलंबित होने वाले अधिकारियों में एक एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस और एक सब-डिवीजन पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों को निलंबित किया है, उनमें डायमंड हार्बर के एडिशनल एसपी संदीप गराई, एसडीपीओ सजल मंडल, डायमंड हार्बर थाना की इंस्पेक्टर-इन-चार्ज मौसम चक्रवर्ती, इंस्पेक्टर-इन-चार्ज फालता थाना अजय बाग और ऑफिसर-इन-चार्ज उस्थी थाना साधना बाग शामिल हैं। इसके साथ ही, आयोग ने डायमंड हार्बर की पुलिस अधीक्षक ईशानी पाल को भी कड़ी चेतावनी जारी की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें