फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव: तृणमूल और भाजपा ने लगाया ग्लैमर का तड़का

Sat, 10 Apr 2021 06:50 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • तृणमूल से बल्लेबाज मनोज तिवारी तो भाजपा से तेज गेंदबाज अशोक डिंडा मैदान में हैं।
विज्ञापन
क्रिकेटर मनोज तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा-तृणमूल कांग्रेस ने ग्लैमर का तड़का लगाने में कसर नहीं रखी है। तृणमूल ने 16 तो भाजपा ने 13 सेलिब्रिटी उतारे है। तृणमूल से अभिनेत्रियां कौशानी मुखर्जी, कंचन मौल्लिक, वीरबाहा हंसदा, जून मालिया, सायंतिका चक्रवर्ती और सयोनी घोष हैं। भाजपा ने लाॅकेट चटर्जी, तनुश्री चक्रवर्ती, पापिया अधिकारी, पायल सरकार, राजश्री राजवंशी और परनो मैत्रा को उतारा है। बाबुल सुप्रियो पार्श्वगायक चुके हैं। तृणमूल से सारेगामापा विजेता आदिति मुंशी व प्रसिद्ध गायक इंद्रनील सेन भी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार की तृणमूल मित्र
अभिनेता सोहम चक्रवर्ती तृणमूल से तो यश दासगुप्ता भाजपा से है। दासगुप्ता छुट्टियां मनाने राजस्थान गए थे। साथ में थीं तृणमूल सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां। खबर है कि नुसरत की पति निखिल जैन से अनबन चल रही है।

तृणमूल से बल्लेबाज मनोज तिवारी तो भाजपा से तेज गेंदबाज अशोक डिंडा मैदान में हैं। तृणमूल ने मोहन बागान के पूर्व कप्तान बिदेश बोस तो भाजपा ने गोलकीपर रहे कल्याण चौबे को उतारा है। टीएमसी ने मशहूर नाटककार राज चक्रवर्ती और साहित्यकार मनोरंजन ब्यापारी को टिकट दी है। भाजपा ने प्रसिद्ध अर्थशास्त्री अशोक लाहिड़ी को दक्षिण दिनाजपुर के बालूरघाट से उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस-वाम गठबंधन की खासियत
वाम मोर्चे और कांग्रेस के 295 उम्मीदवारों में एक भी न तो सेलिब्रिटी है और न ही दलबदलू। गठबंधन ने अधिकतर टिकट युवाओं को दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें