पश्चिम बंगाल के गोसाबा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज गंगासागर के पवित्र तीर्थ की इस भूमि पर आकर मैं अपने आपको सौभाग्यशाली मानता हूं। उन्होंने आगे कहा कि कहा जाता है कि- सारे तीर्थ बार-बार, गंगासागर एक बार। इसके साथ ही उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की भूमि भष्टाचार का अड्डा बन गई।
गृह मंत्री ने कहा कि आज 23 मार्च यानि शहीद दिवस है। आज के ही दिन शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी ने हंसते हंसते फांसी का फंदा चूमकर, अपने प्राणों की आहुति मां भारती को स्वतंत्र करने के लिए दी थी। मैं तीनों महान आत्माओं को श्रद्धांजलि देता हूं।
उन्होंने कहा कि अंफान तूफान के बाद नरेंद्र मोदी जी ने 10,000 करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी, लेकिन यहां के लोगों को कुछ नहीं मिला। भतीजा एंड कंपनी ये पैसा खा गई। भाजपा सरकार आने के बाद एसआईटी बनाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आइए जानते हैं कि गृह मंत्री के संबोधन की बड़ी बातें...