बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर इलाके में शुक्रवार को छापामारी के दौरान 41 क्रूड बम बरामद किए गए थे। ये बम एक झाड़ी में मिले थे। बता दें कि बरुईपुर वही इलाका है, जहां शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था। उक्त मामले में दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दरअसल, बंगाल में इस तरह का मामला आम है।