फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: बांग्लादेशी नागरिकों के 10 ठिकानों पर ईडी का छापा, खुद को ‘भारतीय’ बताकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने का आरोप 

Fri, 13 May 2022 08:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ईडी ने कहा कि इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर देश में कंपनियां भी बना ली और कोलकाता के पॉश इलाके समेत विभिन्न जगहों पर अचल संपत्तियां भी खरीदीं। प्रोशांता कुमार हलदर और उसके सहयोगी बांग्लादेश में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी हैं। 
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने शुक्रवार को कहा कि यह कार्रवाई इन लोगों के खुद को ‘भारतीय’ बताकर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के आरोप की जांच के तहत की गई। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की 2216 किलोमीटर से अधिक की सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है। एजेंसी ने कहा कि उसने पश्चिम बंगाल में प्रोशांता कुमार हलदर, प्रीतीश कुमार हलदर, प्रणीश कुमार हलदर और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापे की कार्रवाई की। प्रोशांता कुमार हलदर खुद को भारतीय नागरिक बताता है। उसने फर्जीवाड़ा कर बंगाल सरकार का राशन कार्ड समेत विभिन्न सरकारी पहचान पत्र बनवा लिए। इसमें उसका नाम शीबशंकर हलदर है। उसके पास भारत को मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड और आधार कार्ड भी है। उसके सहयोगियों ने भी ऐसा ही कर खुद की भारतीय पहचान बना ली। 

ईडी ने कहा कि इन बांग्लादेशी नागरिकों ने फर्जी पहचान पत्रों के आधार पर देश में कंपनियां भी बना ली और कोलकाता के पॉश इलाके समेत विभिन्न जगहों पर अचल संपत्तियां भी खरीदीं। प्रोशांता कुमार हलदर और उसके सहयोगी बांग्लादेश में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोपी हैं। उन्होंने यह पैसा भारत समेत अन्य देशों में खपाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें