फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता: गांवों में आशा कार्यकर्ताओं को 4500 रुपए दुर्गा पूजा बोनस, ममता बनर्जी ने किया एलान

Wed, 28 Sep 2022 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भी मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन में आवासिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम उनके साथ उपस्थित रहे। इस दौरान ममता ने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री के साथ चर्चा के बाद मैं घोषणा करती हूं कि गांवों में आशा कार्यकर्ताओं को भी 4500 रुपए दुर्गा पूजा बोनस के रूप में दिया जाएगा।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार ने विरोधियों की तीखी आलोचनाओं के बावजूद दुर्गा पूजा के लिए यूनेस्को का सम्मान समेत कई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी सरकार ऐसी और उपलब्धियों हासिल करने के लिए काम करना जारी रखेगी। वे अलीपोर बॉडीगार्ड लाइंस से बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 300 दुर्गा पूजा पंडालों का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन कर रही थीं।





इस दौरान उन्होंने कहा कि आलोचकों को हर चीज में कमी दिखेगी। इसके बावजूद भी उनकी सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। इस बीच ममता बनर्जी ने सुरुचि संघ पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान ढाक बजाया। उनके साथ राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने भी ढाक बजाया।
विज्ञापन


West Bengal: ममता सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 'दुआरे राशन' योजना को अवैध घोषित किया

विज्ञापन

सिक्किम में भी आशा कार्यकर्ताओं का वेतन बढ़ाया गया
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने बुधवार को मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा) कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन में 60 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। आदेश के मुताबिक, आशा कार्यकर्ताओं का मासिक वेतन अब 10,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा। आदेश इस साल 1 अक्तूबर से लागू होगा। आशा कार्यकर्ताओं को 6,000 रुपये मासिक वेतन मिल रहा था। हिमालयी राज्य में लगभग 700 आशा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें