फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: सिलीगुड़ी में कंझावला जैसी दुर्घटना, ट्रक ने स्कूटर सवार व्यक्ति को डेढ़ किमी. तक घसीटा; मौत

Fri, 06 Jan 2023 02:46 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी

सार

पुलिस ने बताया कि डंपर की चपेट में आने के बाद स्कूटर किसी तरह ट्रक के किनारों में फंस गया, जो पीड़ित को घसीटते हुए करीब 1.5 किमी तक चलता रहा।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में गुरुवार शाम को दिल्ली के कंझावला जैसी दुर्घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक डंपर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कूटर सवार व्यक्ति को ट्रक ने करीब 1.5 किमी तक घसीटा। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, घटना उत्तरी बंगाल विश्वविद्यालय परिसर के सामने रात करीब 8.30 बजे हुई। पीड़ित की पहचान अनंत दास के रूप में हुई है। वह स्कूटर से घर लौट रहा था। तभी डंपर ट्रक की चपेट में आ गया। पेशे से एक व्यापारी दास की दुर्घटना उस समय हुई, जब वह बागडोगरा के एक स्थानीय व्यापारिक केंद्र से गाड़ी चलाकर सिलीगुड़ी में अपने आवास की ओर जा रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि डंपर की चपेट में आने के बाद स्कूटर किसी तरह ट्रक के किनारों में फंस गया, जो पीड़ित को घसीटते हुए करीब 1.5 किमी तक चलता रहा। स्कूटर में जल्द ही आग लग गई, जिससे पीड़ित का शरीर भी जल गया। डंपर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बस दुर्घटना में पिकनिक मनाने वाले 25 लोग घायल
अलीपुरद्वार जिले के मदारीहाट में एशियाई राजमार्ग पर शुक्रवार को पिकनिक मना रहे कम से कम 25 लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे हुई, जब अलीपुरद्वार के कामख्यागुरी से पिकनिक मनाने वाले पड़ोसी कलिम्पोंग जिले के फागू चाय बागान जा रहे थे। मदारीहाट उप-हिमालयी क्षेत्र में एक पहाड़ी इलाका है। बस में करीब 30 पिकनिक मनाने वाले लोग सवार थे और घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने कहा कि घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से चालक सहित गंभीर रूप से घायलों को आगे के इलाज के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें