फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: पश्चिम बंगाल में पत्नी की हत्या कर पुलिस स्टेशन पहुंचा डॉक्टर, किया सरेंडर

Sun, 20 Aug 2023 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अरिंदम के कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बागदा निवासी एक डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया। आरोपी अरिंदम बाला उत्तर 24 परगना जिले के बागदा के हेलेंचा पंचायत के मांडवाघाटा गांव के रहने वाला है। 28 वर्षीय बाला पीजी में एमडी की पढ़ाई कर रहा है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अरिंदम बाला का रत्नपिछले कुछ वर्ष पहले तत्नातमा डे के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही अरिंदम की पत्नी के साथ अनबन चल रही थी। वे अलग-अलग रह रहे थे। शनिवार को ही अरिंदम पत्नी को लेकर आए थे। रात को खाना खाने के बाद वे दूसरी मंजिल चले गए थे।

जानाकारी के मुताबिक, रविवार सुबह अरिंदम दूसरी मंजिल से नीचे आया और अपने पिता और भाई को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद अरिंदम ने बागदा थाने जाकर सरेंडर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। अरिंदम के कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखरा हुआ था। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि रत्नातामा की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें