फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata: दर्शना जरदोश ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- बंगाल में जमीन अधिग्रहण सबसे बड़ी समस्या

Sun, 13 Nov 2022 08:14 PM IST
कुमार सम्भव जैन एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

जरदोश ने कहा, बंगाल में रेलवे के विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं, लेकिन यहां जमीन अधिग्रहण की सबसे समस्या है। 
विज्ञापन
केंद्रीय रेल व कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय रेल व कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने आज यहां किसी का नाम लिए बिना ही पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, पशिचम बंगाल में जमीन अधिग्रहण सबसे बड़ी समस्या है। राज्य को विकास कार्यों में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा, रेलवे समेत अन्य क्षेत्रों में केंद्र की कई विकास परियोजनाएं हैं, यदि राज्य सरकार सहयोग करे तो विकास के और बेहतर काम हो सकते हैं। वे यहां शनिवार को फेडरेशन ऑफ हौजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (फोहमा) के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा, जहां डबल इंजन की सरकारें हैं, या जिन राज्यों ने हमें सहयोग मिल रहा है, वहां काम तेजी से हो रहे हैं।

विज्ञापन


जरदोश ने कहा, बंगाल में रेलवे के विकास से जुड़ी कई योजनाएं हैं, लेकिन यहां जमीन अधिग्रहण की सबसे समस्या है। उन्होंने कहा, रेलवे की समीक्षा में मैंने पाया कि सबसे ज्यादा समस्या बंगाल में जमीन की है, राज्य सरकार को इसके लिए नीति बनाने की जरूरत है और सहयोग की जरूरत होती है। जरदोश ने कहा, रेलवे की खाली जमीन पर उद्योग लगाने के लिए 35 साल की लीज पर दिया जाएगा, जो लेना चाहे वह ले सकता है। उन्होंने कपड़ा उद्यमियों को भी आश्वस्त किया कि केंद्र हर मदद को तैयार है।

इस मौके पर फोहमा के अध्यक्ष एवं पद्मश्री के.बी. अग्रवाल ने कहा, स्वर्ण जयंती मनाने का अर्थ है कि किस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं। यह खुशी का मौका है, जब हमारी माननीय केंद्रीय मंत्री भी आईं हैं, उन्होंने हमारी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा, फोहमा बहु-आयामी गतिविधियां करता है, जो भारतीय हौजरी उद्योग के हर प्रमुख पहलू पर ध्यान केंद्रित करती है। फोहमा कपड़ा उद्योग से संबंधित समस्याओं और उनके समाधान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार केसाथ मिलकर काम करता है। इस अवसर पर फोहमा के कोषाध्यक्ष शरद कुमार ने फोहमा की गतिविधियों का संक्षिप्त परिचय भी दिया। कार्यक्रम में फोहमा के पांचों क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें