फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somen Mitra Death: पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा नहीं रहे, राहुल गांधी ने जताया दुख

Thu, 30 Jul 2020 05:36 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सोमेन मित्रा डेथ (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मित्रा के निधन पर दुख जताया है। 

विज्ञापन

 
राहुल ने ट्वीट किया, इस कठिन समय में सोमेन मित्रा के परिवार और दोस्तों को मेरा सारा प्यार और समर्थन। हम उन्हें प्यार, शान और सम्मान के साथ याद करेंगे।
 

सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे और उनका कोलकाता के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पीटीआई के मुताबिक मित्रा को कुछ दिनों पहले किडनी में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। वहीं उनका कोरोना टेस्ट भी करवाया गया था। इसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।


वहीं अपने वरिष्ठ नेता सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने शोक जताया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि डब्ल्यूपीसीसी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने कुछ समय पहले अंतिम सांस ली। इस अपार हानि के बीच हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं।


मित्रा के परिवार के एक सदस्य ने उनके निधन की पुष्टि की है। परिवार के सदस्य ने कहा उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। उनका एक बेटा है। 78 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेसी नेता मित्रा 1972-2006 तक बंगाल के चौरंगी जिले के सियालदह से विधायक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें