फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: कोरोना से अस्पताल में हुई मां की मौत, बेटे ने डॉक्टर को घोंपा चाकू

Thu, 30 Jul 2020 02:22 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातूर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना महामारी से लड़ रहे कोरोना योद्धा पर हमले की एक और खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार यहां के लातूर जिले में कोविड 19 की वजह से एक अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। इससे नाराज उसके बेटे ने इलाज कर रहे एक डॉक्टर पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल डॉक्टर का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लातूर शहर के एक अस्पताल में कोविड-19 की वजह से बुधवार को मौत हो गई थी। इससे नाराज महिला के बेटे ने अस्पताल के एक चिकित्सक पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां के अल्फा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सुबह करीब सात बजे हुई। हालांकि उदगीर निवासी 35 वर्षीय हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की मां की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बीती 25 जुलाई को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला है कि महिला को पहले से भी कुछ बीमारियां थीं। उसकी बुधवार सुबह मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. दिनेश वर्मा महिला के रिश्तेदारों से उसकी गंभीर हालत और इलाज के बारे में पहले ही बात कर चुके थे। बुधवार को महिला की मौत के बाद जब डॉ. वर्मा अस्पताल पहुंचे, तब मरीज के बेटे और तीन अन्य रिश्तेदारों के बीच महिला की मौत को लेकर काफी तीखी बहस हो गई।

इसी दौरान महिला के बेटे ने चाकू से डॉ. वर्मा पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की स्थानीय शाखा ने घटना की निंदा करते हुए चिकित्सकों के लिए चौबीस घंटे पुलिस सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें