फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल के मोमिनपुर में हिंसा: सुवेंदु अधिकारी बोले- 100 से अधिक दुकानों में लूटपाट, कई हिंदुओं ने घर छोड़ा

Mon, 10 Oct 2022 10:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मोमिनपुर इलाके में बीती रात दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया, इसके बाद जमकर हिंसा व तोड़फोड़ हुई। कई वाहनों व दुकानों को तोड़ा गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन
मोमिनपुर में हिंसा - फोटो : @DrSukantaBJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल एक बार फिर से हिंसा और सांप्रदायिक तनाव की चपेट में है। यहां के मोमिनपुर इलाके में बीती रात दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया, इसके बाद जमकर हिंसा व तोड़फोड़ हुई। कई वाहनों व दुकानों को तोड़ा गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इधर, सांप्रदायिक तनाव के बीच भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर केंद्रीय बल तैनात करने की मांग की है। 

विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि स्थिति बहुत खराब है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष को अकारण गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। हिंदू समुदाय के कई लोगों ने क्षेत्र छोड़ दिया है। 100 से अधिक दुकानों में लूटपाट की गई, 30 बाइकों को आग के हवाले कर दिया गया। 


भाजपा नेताओं ने राज्य विधानसभा से राजभवन तक मार्च किया
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कल मोमिनपुर इलाके में हुई हिंसक झड़पों के संबंध में राज्यपाल ला गणेशन से मिलने के लिए पार्टी विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य विधानसभा से राजभवन तक मार्च किया। वहीं, कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए 10 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक एकबालपुर क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

विज्ञापन

जानकारी के तहत, मिलाद-उन-नबी के मौके पर दे रात मोमिनपुर के एकबालपुर में अचानक हिंसा फैल गई। यहां एक समुदाय के लोगों ने एकबालपुर थाने को घेर लिया। इसके बाद बेकाबू भीड़ ने सड़क पर खड़े वाहनों के अलावा आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ की। कई जगहों पर पथराव व बम फेंकने की भी खबरें सामने आई हैं। इसके बाद पूरे इलाके में आरएएफ को तैनात कर दिया गया है। 

पुलिस ने बताया कि खिद्दरपुर-मोमिनपुर इलाके में रविवार शाम कुछ स्थानीय मुद्दों को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। भीड़ ने एकबलपुर थाने के बाहर धरना भी दिया। रैपिड एक्शन फोर्स सहित पुलिस के कर्मियों को इलाके में तैनात किया गया है।

विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया-मैंने माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी और माननीय राज्यपाल श्री ला गणेशन जी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि मोमिनपुर हिंसा और एकबालपुर पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ के मद्देनजर केंद्रीय बलों को तत्काल तैनात किया जाए। कानून और व्यवस्था की स्थिति हाथ से निकल गई है। 

भाजपा का आरोप, कार्रवाई नहीं कर रही ममता सरकार
मोमिनपुर में फैली हिंसा व तनाव के बाद भाजपा नेता डॉ. सुकांत मजूमदार ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कई वाहन सड़क पर पड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है, एक शांतिप्रिय समुदाय द्वारा अपने त्योहार मिलाद-उन-नबी को मनाते हुए हिंदुओं की दुकानों व बाइकों को तोड़ा गया। हमेशा की तरह सीएम ममता बनर्जी ने कोई कार्रवाई नहीं की और उन लोगों को खुला छोड़ दिया।  

सुकांत मजूमदार समेत कई भाजपाई हिरासत में 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है। ये भी मोमनिपुर जाने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें चिंगरीघाटा से हिरासत में लिया और उन्हें लालबाजार सेंट्रल लॉक-अप में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए नेताओं में सुकांत मजूमदार के साथ राज्य सचिव उमेश राय और भाजपा नेता आरके हांडा भी शामिल हैं। 


केंद्रीय बलाें की तैनाती का मामला हाईकोर्ट पहुंचा 
मोमिनपुर में हिंसा व सांप्रदायिक तनाव के बाद केंद्रीय बलों की तैनाती का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोलकाता में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग करते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें