फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: महिला को फंसाने के लिए सीएम शुभेंदु की हत्या का भेजा था झूठा मेल, पुलिस के सामने उगल दी सच्चाई

Sat, 16 May 2026 05:24 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का फर्जी ईमेल भेजने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक महिला को फंसाने के लिए झूठी कहानी रची थी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या का फर्जी ईमेल भेजने वाला गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश का दावा करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भवानीपुर थाने को एक फर्जी ईमेल भेजा था। इस ईमेल में एक महिला पर मुख्यमंत्री की हत्या की योजना बनाने का गंभीर आरोप लगाया गया था। पुलिस की जांच में यह ईमेल पूरी तरह भ्रामक और झूठा निकला। शनिवार को पुलिस ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा किया। 
विज्ञापन




आतंकी संगठन का लिया था नाम
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 14 मई को भवानीपुर थाने में एक ईमेल आया था। इसमें दावा किया गया था कि एक महिला मुख्यमंत्री की हत्या की योजना बना रही है। ईमेल में यह भी लिखा था कि वह महिला प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़ी है और आत्मघाती हमले की तैयारी कर रही है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West Bengal: 2011 के बाद जारी सभी जाति प्रमाण पत्रों फिर से जांच के आदेश, पश्चिम बंगाल सरकार का सख्त आदेश
विज्ञापन


गार्डेनरीच थाना पुलिस की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी हसनम इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि ईमेल में किया गया दावा पूरी तरह झूठा था। जिस महिला का नाम ईमेल में लिया गया था उसके साथ हसनम का व्यक्तिगत विवाद चल रहा था। इसी दुश्मनी के कारण उसने महिला को फंसाने के लिए यह खतरनाक साजिश रची थी।

पहले भी भेज चुका है फर्जी ईमेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई राजनीतिक हस्तियों के नाम पर इस तरह के फर्जी ईमेल भेज चुका है। उसने चुनाव आयोग के कार्यालय को भी भ्रामक जानकारी वाले ईमेल भेजे थे। लालबाजार पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की हरकत करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें