फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: पद संभालते ही ममता ने 29 आईपीएस बदले, कूचबिहार के एसपी सस्पेंड

Thu, 06 May 2021 05:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, कोलकाता।

सार

  • कूचबिहार में 10 अप्रैल को एक मतदान बूथ पर हमला रोकने के लिए सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने के कुछ ही घंटों के अंदर ममता बनर्जी ने बुधवार को 29 शीर्ष पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें से अधिकतर को विधानसभा चुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने तैनात किया था।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने निर्वाचन आयोग की तरफ से हटाए गए अपने विश्वस्त अधिकारियों को दोबारा तैनात करते हुए कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक देबाशीष धर को निलंबित कर दिया।

कूचबिहार के सीतलकूची क्षेत्र में ही 10 अप्रैल को एक मतदान बूथ पर हमला रोकने के लिए सीआईएसएफ जवानों की फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई थी।

इस घटना की सीआईडी जांच का आदेश ममता पहले ही दे चुकी हैं। धर की जगह के. कनन को तैनात किया गया है, जिन्हें चुनावों में निर्वाचन आयोग ने अनिवार्य वेटिंग पर भेज दिया था।
विज्ञापन


ममता की तरफ से वापस बुलाए गए आईपीएस अधिकारियों में सबसे अहम नाम पुलिस महानिदेशक वीरेंद्र, एडीजी कानून-व्यवस्था जावेद शमीम और महानिदेशक सुरक्षा विवेक सहाय का है।

निर्वाचन आयोग की तरफ से वीरेंद्र की जगह पुलिस महानिदेशक बनाए गए नीरज नयन पांडे को महानिदेशक अग्निशमन पद पर भेजा गया है। विवेक सहाय को भी निर्वाचन आयोग ने उस समय लापरवाही के आरोप में पद से हटा दिया था, जब पुरबा मेदिनीपुर जिले में प्रचार के दौरान ममता बनर्जी हादसे का शिकार हो गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें