फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: सीएम ममता ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे भाजपा कार्यकर्ता

Tue, 06 Apr 2021 03:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालचिनी

सार

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आरोप
  • आरामबाग से टीएमसी प्रत्याशी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीटा
  • कहा- डराने व धमकाने के हथकंडों से घबराएंगीं नहीं
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता मतदान केंद्रों पर जबरन कब्जा कर रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला कर रहे हैं। बनर्जी ने कहा कि वह डराने-धमकाने के इस प्रकार के हथकंडों से नहीं घबराएंगीं।

विज्ञापन


बनर्जी ने अलीपुरद्वार जिले में यहां एक जनसभा के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरामबाग से तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सुजाता मंडल का पीछा किया और एक मतदान केंद्र के पास उनके सिर पर चोट पहुंचाई। उन्होंने कहा, ‘हमारी अनुसूचित जाति उम्मीदवार सुजाता जब मतदान केंद्र पहुंचीं, तो उन्होंने (भाजपा कार्यकर्ताओं ने) उन्हें गंभीर चोट पहुंचाई।

उन्होंने खानाकुल में भी एक अन्य उम्मीदवार पर हमला किया। कैनिंग ईस्ट में सुरक्षाबलों ने हमारे उम्मीदवार शौकत मुल्ला को एक मतदान केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया। राज्य भर में हमारे उम्मीदवारों, पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमले की इस प्रकार की कई घटनाएं हुई हैं।’
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि उन्हें सुबह से हमले और हिंसा की कम से कम 100 शिकायतें मिली हैं और निर्वाचन आयोग को इस बारे में जानकारी दी गई है, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा की रैलियों में कम संख्या में लोगों के आने के बाद दिल्ली में उनके नेतृत्व ने यह गहरा षड्यंत्र रचा।

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षाबलों से मतदान केंद्र पर कब्जा करने के प्रयासों को नहीं रोकने को कहा गया है। चुनाव शुरू होने के बाद से हमारे चार कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। आप (भाजपा) हमें इस प्रकार की हरकतों से डरा-धमका नहीं सकते।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें