फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगालः सीएम ममता ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, कहा-आपके झूठे आरोपों से काफी दुख हुआ

Sat, 26 Sep 2020 10:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच एक बार फिर से मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल द्वारा डीजीपी को लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए कई आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


ममता ने जवाब में लिखा है कि आपके द्वारा डीजीपी के बारे में लिखा पत्र पढ़कर काफी दुखी, परेशान और खिन्न हूं। ममता ने कहा कि आपका पत्र में राज्य पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ असंवेदनशील निर्णयों का दु:खद समावेश  है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

जानिए क्या था मामला
दरअसल बंगाल से अलकायदा के आधा दर्जन आतंकियों की गिरफ्तारी होने पर राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता को पत्र लिखकर राज्य के खराब कानून व्यवस्था के बारे में बताया था। उन्होंने पत्र में लिखा था कि बंगाल पहले से ही आतंक, अपराध व अवैध बम बनाने का सबसे सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है।
विज्ञापन


डीजीपी ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि एनआइए ने बिना पुलिस को बताए आतंकियों की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन चलाया। उन्होंने राज्य के डीजीपी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डीजीपी का शुतुरमुर्ग वाला रुख काफी व्यथित करने वाला है। राज्यपाल ने डीजीपी के इसी रुख को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजा था।  

बंगाल में 1 अक्तूबर से मनोरंजन के इन क्षेत्रों में दी जाएगी छूट
वहीं बंगाल में ममता सरकार ने मनोरंजन जगत के क्षेत्र जतरा, प्ले, ओएटी, सिनेमा और सभी संगीत, नृत्य, गायन और जादू शो में 50 प्रतिभागियों को 1 अक्तूबर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें