मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को अपने छोटे भाई और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता गणेश बनर्जी का हाल जानने के लिए एसएसकेएम अस्पताल में मिलने पहुंची। उनके भाई को रविवार दोपहर सीने में दर्द हुआ था जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को अपने छोटे भाई और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता गणेश बनर्जी को मिलने के लिए एसएसकेएम अस्पताल का दौरा किया।उनके छोटे भाई के सीने में दर्द हुआ था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के भाई को रविवार दोपहर सीने में दर्द हुआ और उन्हें सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। बनर्जी ने उपस्थित डॉक्टरों से बात की और लगभग आधे घंटे तक चिकित्सा प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। सूत्रों ने बताया कि गणेश अपनी भाभी और वार्ड संख्या 73 से टीएमसी उम्मीदवार कजरी बनर्जी के लिए पिछले कुछ दिनों से प्रचार में व्यस्त थे।