इस बार शहीद दिवस पर ममता बनर्जी राष्ट्रीय राजनीति में उतरने की तैयार कर रही हैं। इसी अकांक्षा को लेकर वह अपना पहल कदम कोलकाता में बुधवार को शहीद दिवस के कार्यक्रम में भाषण देकर बढ़ाएंगी। उनके इस भाषण को देश के सभी प्रदेशों की स्थानीय भाषा में अनुवाद कर राजधानियों और बड़े-बड़े शहरों में टीवी स्क्रीन लगाकर प्रसारित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ममता इस कार्यक्रम में अपना भाषण तो बांग्ला में ही देंगी, लेकिन उसे अलग-अलग राज्यों जैसे केरल में मलयालम, आंध्र व तेंलगाना में तेलुगू तो ओडिशा में उड़िया और हिंदी पट्टी के सभी प्रदेशों में वह हिंदी भाषा में सुनाया जाएगा। ममता का मानना है कि यदि उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में उतरना है तो पूरे देश की जनता से उन्हीं की भाषा में बात करनी होगी।