फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का मोदी सरकार पर वार- हम किसी एजेंसी से नहीं डरते, जेल जाने के लिए हूं तैयार

Wed, 28 Aug 2019 05:07 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने कहा कि एक सरकार, एक नेता, एक पार्टी, मुझे लगता है कि हम राष्ट्रपति चुनाव पद्धति की और बढ़ रहे हैं। अन्य सभी दल खंडित हो रहे हैं, जब कर्नाटक सरकार गिरी तो किसी ने कुछ नहीं कहा।

विज्ञापन


ममता ने आगे कहा कि वो कहेंगे कि वो बंगाल पर भी कब्जा कर लेंगे मैं देखूंगी कि वो कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी भी एजेंसी से डरते नहीं हैं, वे आज एक व्यक्ति और कल दूसरे व्यक्ति को बुलाएंगे। अगर मैं जेल जाती हूं तो मैं इसे स्वतंत्रता संग्राम के रूप में देखूंगी।
 

West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee: We are not scared of any agency, they will call one person today & another tomorrow. If I go to jail, I will look at it as a freedom struggle. https://t.co/qtveKseOkz

— ANI (@ANI) August 28, 2019

विज्ञापन

साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को या तो धमकी दे रही है या पैसे से उन्हें खरीद ले रही है। अब वह बंगाल के पीछे पड़ी है क्योंकि हम उसकी नीतियों और विभाजनकारी राजनीति का विरोध कर रहे हैं। 

कश्मीर घाटी में केंद्र कुचल रही आवाज 

वहीं, ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर कश्मीर घाटी में अंसतोष की आवाज को कुचलने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की अगुवाई सेवानिवृत नौकरशाह कर रहे हैं जो बस सरकार की ‘हां में हां’ मिला रहे हैं।

उन्होंने कोलकाता में छात्रों की एक रैली में कहा कि कश्मीर में क्या चल रहा है? सरकार घाटी में असंतोष की सभी आवाजों को कुचलने के लिए क्रूर ताकत का इस्तेमाल कर रही है। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें