बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (पीएम मोदी) असली मुद्दों पर बात नहीं करते और न ही उनको उठाने की कोशिश करते हैं। इसके स्थान पर वे केवल बाकी राज्यों पर दोष मढ़ने का काम करते हैं।
देश में कोरोना वायरस महामारी को लेकर हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भी चर्चा की थी और राज्यों से वैट कम करने के लिए कहा था। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने कहा कि एलपीजी और ईंधन की कीमतों में तत्काल प्रभाव से कमी होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का मुद्दा कोविड-19 महामारी नहीं बल्कि यह था। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि वे असली मुद्दों पर बात नहीं करते और न ही उनको उठाने की कोशिश करते हैं। इसके स्थान पर वे केवल बाकी राज्यों पर दोष मढ़ने का काम करते हैं।