फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: ममता का दावा- राज्यपाल के शपथग्रहण में सभी विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अधिकतर नहीं आए

Fri, 25 Nov 2022 02:53 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने  राज्यपाल आनंद बोस के शपथ ग्रहण समारोह छोड़कर बाहर चले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीएमसी सरकार ने उन्हें उन दो विधायकों के बगल में सीट देकर अपमानित किया, जो पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा से सत्ताधारी दल में शामिल हो गए। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में  राज्यपाल के शपथग्रहण में विपक्षी नेताओं को नहीं बुलाने के आरोप पर आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि हमने विपक्ष के सभी नेताओं को राज्यपाल के शपथग्रहण के लिए आमंत्रित किया था लेकिन आप सब नहीं आए। वास्तव में, वामपंथी नेता बिमान बोस ने समारोह में भाग लिया, मैं उनका आभारी हूं। बता दें कि यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब बुधवार को पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल आनंद बोस के शपथ ग्रहण समारोह छोड़कर बाहर चले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीएमसी सरकार ने उन्हें उन दो विधायकों के बगल में सीट देकर अपमानित किया, जो पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा से सत्ताधारी दल में शामिल हो गए। 

विज्ञापन


भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को दीदी ने चाय पर बुलाया
भाजपा व केंद्र सरकार के प्रति लगातार कड़ा रुख अपनाने वाली सीएम ममता बनर्जी ने विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को चाय पर बुलाया था। दीदी का न्योता तत्काल स्वीकार करते हुए सुवेंदु अधिकारी विधायक अग्निमित्रा पॉल और मनोज टिग्गा के साथ मिलने पहुंच गए। उनके बीच चाय पर चर्चा हुई। क्या बात हुई, यह अभी पता नहीं चला है। बहरहाल, ममता-सुवेंदु मुलाकात को लेकर अटकलों को बाजार गर्म हो गया। हालांकि, अधिकारी ने इसे सामान्य मुलाकात बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें