फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: सीएम ममता ने पुल हादसे पर जताया दुख, कहा- मोरबी घटना पर अपराधियों पर कार्रवाई करे ईडी-सीबीआई

Wed, 02 Nov 2022 03:16 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, कोलकाता

सार

सीएम ममता ने  कहा कि मैं मृतकों और उनके परिवारों को संवेदना व्यक्त करती हूँ। कई की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं। मोरबी की घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के तहत एक न्यायिक आयोग बनाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे ने देश-दुनिया को झकझोर कर रख दिया। दुनियाभर के लोगों ने लोगों ने इस पर दुख जताया तो देश के बड़े नेताओं ने इसको राजनीतिक रूप न देने का आह्वान किया। वहीं मोरबी घटना पर सीएम ममता ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी क्योंकि लोगों की जिंदगी राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन


न्यायिक आयोग बनाकर घटना की जांच हो
साथ ही उन्होंने कहा कि मैं मृतकों और उनके परिवारों को संवेदना व्यक्त करती हूँ। कई की मौत हो चुकी है और कई अब भी लापता हैं। मोरबी की घटना की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के तहत एक न्यायिक आयोग बनाया जाना चाहिए। 

पीएम के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी
आगे उन्होंने कहा कि मोरबी की घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ ईडी और सीबीआई कार्रवाई क्यों कर रहे हैं? वे केवल आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं। जवाबदेही तय होनी चाहिए। साथ ही कहा कि मैं पीएम के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी क्योंकि यह उनका राज्य है। मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी। 
विज्ञापन


सीएए के पूरी तरह खिलाफ 
सीएए का मुद्दा गुजरात में फिर से उठा है, इस पर बोलते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम इसके पूरी तरह खिलाफ हैं और हम सीएए का विरोध करते हैं, भाजपा गुजरात चुनाव के कारण यह खेल खेल रही है। 

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन से करेंगी मुलाकात
सीएम ममता ने बताया कि वह आज तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिलेंगी। साथ ही कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात है जो चेन्नई में उनके आवास पर होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब भी दो राजनीतिक व्यक्ति मिलते हैं तो उससे जुड़ी बातें चर्चा में आ जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें