फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल में मास्क पहनना अनिवार्य, केंद्र से मांगी टीके की 3 करोड़ डोज

Wed, 05 May 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ममता बनर्जी ने महामारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से तीन करोड़ वैक्सीन डोज की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी ने प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताई है। ममता बनर्जी ने महामारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत की। उसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार से तीन करोड़ वैक्सीन डोज की मांग की है। साथ ही ममता ने कोरना से बचने के लिए लोगों से मास्क लगाने की अपील की है। उन्होंने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने बताया कि राज्य में पत्रकार, ट्रांसपोटर्स और हॉकर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। राज्य सरकार ने निजी सेक्टर में काम करने वाले 50 फीसदी लोगों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी है। साथ ही ज्वेलरी दुकानों को दोपहर 12 से 3 बजे तक खोलने की अनुमति दी है। 
 



गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। राज्य में हर मिनट एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया जा रहा है। हालात पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ठोस रणनीति पर कार्य कर रही है, लेकिन स्थिति बदतर होती जा रही है। हाल ही राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। रोजाना करीब सात हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें