ममता बनर्जी के स्कूटर चलाने के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी उन्हें संभाल रहे हैं। बनर्जी कोशिश कर रही हैं कि वह ठीक तरह से स्कूटर चल सकें परंतु बहुत अधिक कामयाब होती नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में उनके सुरक्षा अधिकारी सहारा देकर स्कूटर को आगे बढ़ने में मदद करते दिख रहे हैं।
इससे पहले विरोध स्वरूप स्कूटर पर सवारी के दौरान ममता बनर्जी ने मुंह पर मास्क पहना हुआ था और गले में जो पोस्टर लटकाया हुआ था, उस पर अंग्रेजी में लिखा था, "आपके मुंह में क्या है, पेट्रोल की कीमत बढ़ाना, डीजल की कीमत बढ़ाना और गैस की कीमत बढ़ाना।"
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबन्ना पहुंचने पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल और कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण देश बैकफुट पर जा रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिम्मेदार हैं। वे नेताजी, सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर बने स्टेडियम का नाम बदल रहे हैं, बहुत खेद है, वे किसी दिन देश का नाम भी बदल सकते हैं।
भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार हर दिन रसोई गैस और डीजल की कीमतें बढ़ा रही है, यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार केवल कुछ दिनों के लिए कीमतों को कम करेगी, जब चुनाव होने वाले होंगे।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का अनूठा विरोध : गले में महंगाई का पोस्टर लटका कर मेयर के स्कूटर पर घूमीं ममता बनर्जी